[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज मां काम पर निकली, पीछे से गायब हो गई बेटी<bha>;</bha> युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

मां काम पर निकली, पीछे से गायब हो गई बेटी; युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

0
मां काम पर निकली, पीछे से गायब हो गई बेटी<bha>;</bha> युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

तीन जून की सुबह मां काम के सिलसिले में घर से निकली थीं. कुछ देर बाद उनके बेटे ने फोन कर बताया कि बहन घर पर नहीं है. कुछ लोगों ने बताया कि युवती को वशीरनगर निवासी मो अकबर के साथ जाते हुए देखा गया था. परिजन ने इसे लेकर थाने में आवेदन दिया है.

ठाकुरगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

पाठामारी थाना क्षेत्र में एक युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने वशीरनगर के एक युवक पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है. घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है, जबकि पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन जून की सुबह मां काम के सिलसिले में घर से निकली थीं. कुछ देर बाद उनके बेटे ने फोन कर बताया कि बहन घर पर नहीं है. सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे और युवती की तलाश शुरू की. इसी दौरान कुछ लोगों ने बताया कि युवती को वशीरनगर निवासी मो अकबर के साथ जाते हुए देखा गया था. इसके बाद परिजनों का संदेह और गहरा गया. पीड़िता की मां ने पाठामारी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि युवक उनकी बेटी को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया है. उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी अनुपस्थिति में युवक का उनकी बेटी से लगातार संपर्क था. पाठामारी थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. युवती की उम्र संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है. पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही युवती को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel