[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही स्वीकार नहीं :एसपी

सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही स्वीकार नहीं :एसपी

0
सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही स्वीकार नहीं :एसपी

एसपी ने देर रात अचानक लिया शहर की सुरक्षा व्यव्स्था का जायजा

किशनगंज

एसपी संतोष कुमार ने रविवार की देर शाम शहर की सुरक्षा व्यव्स्था का जायजा लिया. एसपी ने सदर थाना क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया. थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं जनसुरक्षा से संबंधित पहलुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. एसपी ने लहरा चौक पश्चिमपाली, लोहारपट्टी, मोतीबाग, ढ़ेकसरा, टेउसा, सोनारपट्टी, गांधी चौक आदि स्थानों का जायजा लिया. एसपी रात्रि में अपने आवास से निकले. वे कहां जाएंगे, इसकी भनक पहले से किसी भी पुलिस कर्मी को नहीं थी. एसपी सीधे शहर का भ्रमण करने लगे. इस दौरान लहरा चौक, पश्चिमपाली, सुभाष पल्ली, डेमार्केट का मुआयना करते हुए गांधी चौक पहुंचे. गांधी चौक पर एसपी अपने वाहन व काफिले को रुकने को इशारा किया. वाहन रुकते ही एसपी श्री कुमार वाहन से उतर कर, गांधी चौक में सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने लगे. एसपी ने यह देखा कि उस समय वहां कितने पुलिस कर्मी तैनात है. पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी का निर्वहन अच्छे से कर रहे है या नहीं. एसपी ने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से व्यवस्था की जानकारी ली. इसके बाद एसपी आगे निकल गए. एसपी ने सुरक्षा कारणों से आसपास के क्षेत्र को देखा. वहीं एसडीपीओ वन गौतम कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजा व सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन भी शहर का गश्त लगा रहे थे. एसपी ने थानाध्यक्ष को क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया. वहीं एसपी ने गश्ती वाहनों के बारे के भी जानकारी ली. साथ ही यह भी पड़ताल की गई की कौन से गश्ती वाहन किस लोकेशन में है. मालूम हो कि अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी इन दिनों लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे है. अपनी पोस्टिंग के महज दस दिनों में ही एसपी तीन से चार बार रात्रि में क्षेत्र भ्रमण कर चुके है. स्थिति ये हो चुकी है कि अब तो थाने के पुलिस पदाधिकारियों को यह लगने लगा है कि अब साहब कब जिला के थाना क्षेत्रों का मुआयना करने निकल जाएंगे. अब पुलिस पदाधिकारी भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहने लगे है. एसपी संतोष ने कहा कि समय-समय पर क्षेत्र का भ्रमण कर व्यव्स्था का जायजा लिया जा रहा है. यह भी पड़ताल की जा रही है कि पुलिस पदाधिकारी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं या नहीं. कहा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही स्वीकार नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel