[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज एमआईएम विधायक ने चार सड़कों का किया शिलान्यास

एमआईएम विधायक ने चार सड़कों का किया शिलान्यास

0
एमआईएम विधायक ने चार सड़कों का किया शिलान्यास

टेढ़ागाछ बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के एआईएमआईएम विधायक तौसीफ आलम द्वारा चार सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के एआईएमआईएम विधायक मुर्शीद आलम उपस्थित थे. यह शिलान्यास कार्यक्रम उत्तर बलवा जागीर से पश्चिम बंगाल जागीर तक प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी वर्ग एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही. सभा को संबोधित करते हुए विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की सभी कच्ची सड़कों को चरणबद्ध तरीके से पक्की सड़कों में तब्दील किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति मिलेगी. विधायक श्री आलम ने कहा कि हमारा लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है. सड़क निर्माण से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार जैसे क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव आएगा. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रफीक आलम, मुस्ताक शमशी, समीम अफरेदी, मुखिया प्रतिनिधि सफदर हुसैन अंसारी, मुखिया विशेषण प्रसाद संतोष कुमार यादव, जितेंद्र विश्वास, शाहरुल आलम अबू भाई, मौजम मरजू, नौशाद आलम, नूरुल आलम, अरुण यादव सहित कई कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel