[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज खनन विभाग ने बालू लदे ट्रक को किया जब्त

खनन विभाग ने बालू लदे ट्रक को किया जब्त

0
खनन विभाग ने बालू लदे ट्रक को किया जब्त

पोठिया. चिचुवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के देवी चौक के समीप बालू लदे एक ट्रक को पुलिस ने रविवार को जब्त किया है. पश्चिम बंगाल से अवैध बालू खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर को चिचुवाबाड़ी ओपी प्रभारी पुअनि अखिलेश कुमार के द्वारा जांच के लिए रोका गया और बालू से संबंधित कागजात की मांग की गयी. लेकिन चालक के द्वारा किसी प्रकार की माइनिंग रॉयल्टी नहीं दिखायी गयी. जिसके बाद बालू लदे ट्रक को जब्त कर पोठिया थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि अवैध बालू खनन और परिवहन को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. बीते कई दिन पूर्व एसडीएम लतिफुर्रहमान अंसारी एवं एसडीपीओ-टू मंगलेश कुमार सिंह तथा खनन अधिकारी ने संयुक्त रूप से बालू घाटों का निरीक्षण किया था और घाट से अवैध बालू खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर को मौके से जब्त किया गया था.वही इससे पूर्व भी डुबानोची ग्राम पंचायत के पानबाड़ा एवं गोरुखाल ग्राम पंचायत के कई इलाके में अभियान चलाकर वाहनों को जप्त किया गया था. चिचुवाबाड़ी ओपी प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि अवैध बालू खनन को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. सरकार के आदेशानुसार जब तक घाटों से बालू के उत्खनन पर रोक है. तब तक छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगी. बताते चलेगी अवैध खनन का खेल खजूरबड़ी उदगारा के रास्ते बंगाल तक जुड़ी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel