[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज जिले के सभी पंचायतों में लाइब्रेरी का होगा निर्माण: डीएम

जिले के सभी पंचायतों में लाइब्रेरी का होगा निर्माण: डीएम

0
जिले के सभी पंचायतों में लाइब्रेरी का होगा निर्माण: डीएम

किशनगंज.जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला की अध्यक्षता में जिला योजना, स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, पंचायत से संबंधित कार्यों को ले समीक्षात्मक बैठक जिला सभागार में आहूत की गई. बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना तथा पंचायती राज विभाग अंतर्गत पंचायत सरकार भवन निर्माण, ग्रामीण सोलर लाइट, आदि की समीक्षा की गई. डीएम ने जिले में बन रहे पंचायत सरकार भवन के कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही जहां पंचायत सरकार भवन में काम चल रहा है उसका सूची सभी बीपीआरओ और पंचायत राज पदाधिकारी को देने का निदेश दिया गया. जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी को इसका प्रचार प्रसार करने का निदेश दिया गया. डीएम ने किशनगंज जिले के सभी पंचायतों में जल्द लाइब्रेरी बनाने तथा उसे चालू करने का निर्देश दिया. जिले में लगभग सभी पंचायतों में सोलर लाइट लगायी जा चुकी है. पंचायत राज पदाधिकारी को प्रखंड में लगे सोलर लाइट की जांच करने का निर्देश दिया. जनप्रतिनिधियों के द्वारा अनुशंसित योजनाओं को सभी प्रखंड में लाभ पहुंचाने तथा पंचायत में प्राप्त आवंटन राशि का नियमानुसार व्यय का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel