[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, मौत

मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, मौत

0
मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, मौत

किशनगंज. शहर के हलीम चौक स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के पास सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. युवक की पहचान वार्ड नंबर 22 के निवासी चंदन पासवान के रूप में की गयी है. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी और सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गयी. घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये. पुलिस ने लोगो को समझा- बूझकर मामला शांत करवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक चंदन पासवान मजदूरी करके अपने घर की ओर साइकिल से जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने चंदन पासवान को धक्का मार दिया. घटना के बाद ट्रक तेज रफ्तार से भागने लगा लेकिन स्थानीय लोगों ने लगभग एक किलोमीटर ट्रक पीछा करते हुए ट्रक को पकड़ लिया. हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel