[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज कोचाधामन हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम वाला ””दोस्त”” ही निकला कातिल

कोचाधामन हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम वाला ””दोस्त”” ही निकला कातिल

0
कोचाधामन हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम वाला ””दोस्त”” ही निकला कातिल

शादी का दबाव बनाने पर दुपट्टे से घोंटा था तजल्ली का गला, पुलिस ने आरोपित फैजान को किया गिरफ्तार

किशनगंज. कोचाधामन थाना क्षेत्र के चुनामारी गांव में हुई युवती तजल्ली परवीन की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. एसपी संतोष कुमार द्वारा गठित विशेष टीम ने सोमवार की शाम मुख्य आरोपित फैजान आलम को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया आरोपित चुनामारी का ही रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से दो अलग-अलग सिम कार्ड वाले मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी जान-पहचान

मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी संतोष कुमार ने बताया कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. आरोपित फैजान व मृतका तजल्ली परवीन की जान-पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आए. पांच फरवरी को आरोपित ने तजल्ली को धोखे से एक सुनसान स्थान पर बुलाया था, जिसके बाद गांव के पास बांस के झाड़ से युवती का शव बरामद हुआ था.

निकाह का दबाव बना हत्या का कारण

पुलिस की पूछताछ में आरोपित फैजान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने बताया कि तजल्ली परवीन उस पर बार-बार निकाह करने का दबाव बना रही थी. घटना के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. विवाद बढ़ने पर दोनों ने एक-दूसरे को धक्का दिया, जिससे आक्रोशित होकर फैजान ने तजल्ली के ही दुपट्टे से उसका मुंह दबाया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. साक्ष्य मिटाने की नीयत से वह मृतका का मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गया था.

निर्दोष को फंसाने की कोशिश हुई नाकाम

इस मामले में एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी रहा कि युवती का शव मिलने के बाद परिजनों ने किसी अन्य व्यक्ति के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. हालांकि, पुलिस ने जल्दबाजी में गिरफ्तारी करने के बजाय वैज्ञानिक अनुसंधान पर जोर दिया. एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जब तकनीकी जांच व साक्ष्यों का मिलान किया, तो पता चला कि नामजद अभियुक्त निर्दोष है. असली अपराधी फैजान आलम है.

पुलिस टीम की हुई सराहना

मामले के सफल उद्भेदन के लिए एसपी ने एसडीपीओ गौतम कुमार व उनकी विशेष टीम की सराहना की. पुलिस ने मोबाइल और सिम कार्ड को जब्त कर लिया है, जो इस हत्याकांड में अहम सबूत साबित होंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel