[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज किशनगंज का युवक ट्रेन में यात्रा के दौरान हुआ लापता

किशनगंज का युवक ट्रेन में यात्रा के दौरान हुआ लापता

0
किशनगंज का युवक ट्रेन में यात्रा के दौरान हुआ लापता

किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

पंजाब के भटिंडा से किशनगंज के लिए ट्रेन में सवार किशनगंज के एक युवक के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में लापता युवक किशनगंज के खगड़ा निवासी कमल कुमार पासवान के गुमशुदगी की प्राथमिकी 11 जून को किशनगंज रेल थाना में दर्ज करवाई गई है. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद रेल थाना की पुलिस लापता युवक की खोजबीन में जुट गई है.

लापता युवक कमल कुमार पासवान 22 वर्ष 13 मई को रात्रि दो बजे अवध आसाम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15910) से जनरल डब्बा में सवार होकर अपने अन्य साथियों के साथ पंजाब के भटिंडा जंक्शन से किशनगंज के लिए चला था. ट्रेन के किशनगंज पहुंचने पर लापता युवक कमल ट्रेन से जब नहीं उतरा तब इसके साथ के अन्य व्यक्ति एवं परिजन इसकी तलाश करने लगे.

रेल थानाध्यक्ष रामबच्चन सिंह ने बताया कि लापता युवक की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. लापता युवक की खोजबीन की जा रही है. रेल थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है की लापता युवक की खोजबीन जारी है. साथ ही लापता युवक से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर रेल थाना को सूचित करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel