[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज किशनगंज में दर्दनाक हादसा: टोटो ने 10 साल के मासूम को कुचला, मौत, चालक फरार

किशनगंज में दर्दनाक हादसा: टोटो ने 10 साल के मासूम को कुचला, मौत, चालक फरार

0
किशनगंज में दर्दनाक हादसा: टोटो ने 10 साल के मासूम को कुचला, मौत, चालक फरार

किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

जिले के नगर पंचायत ठाकुरगंज में एक भीषण सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. तेज रफ्तार टोटो (ई-रिक्शा) ने राह चलते बच्चे को रौंद दिया. घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है. मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद रविवार को परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक की पहचान वार्ड संख्या-11, वसीरनगर निवासी मुन्ना सिंह के 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार सिंह के रूप में हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की रात अंकुश घर के बाहर सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार टोटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. सिर में गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर ही बेहोश हो गया. वही स्थानीय लोगों ने घायल अंकुश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के तुरंत बाद आरोपी टोटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

पुलिस जांच में जुटी

ठाकुरगंज के थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. थाना अध्यक्ष ने आगे कहा कि फरार टोटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस टोटो के रजिस्ट्रेशन नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है. जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मासूम अंकुश की मौत से वसीरनगर में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत क्षेत्र में ई-रिक्शा की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel