[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज किशनगंज के बहादुरगंज थाना परिसर में 6229 लीटर से अधिक शराब विनष्ट

किशनगंज के बहादुरगंज थाना परिसर में 6229 लीटर से अधिक शराब विनष्ट

0
किशनगंज के बहादुरगंज थाना परिसर में 6229 लीटर से अधिक शराब विनष्ट
शराब को विनिष्ट करते कर्मी

आठ थानों में जब्त देशी-विदेशी शराब को उत्पाद विभाग की मौजूदगी में किया गया नष्ट

किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट:

Kishanganj news: बहादुरगंज थाना परिसर में सोमवार को उत्पाद विभाग, पुलिस प्रशासन एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी में बड़ी मात्रा में जब्त देशी एवं विदेशी शराब के विनष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई. इस दौरान कुल 6229.6 लीटर शराब को नष्ट किया गया.

विनष्टीकरण प्रक्रिया में बहादुरगंज, पाठामारी, गलगलिया, टेढ़ागाछ, गंधरवडांगा, दिघलबैंक, बीबीगंज एवं जियापोखर थाना द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त की गई शराब शामिल थी. सभी शराब की बोतलों को नियमानुसार तोड़कर जमींदोज किया गया.

जानकारी के अनुसार बहादुरगंज थाना में जब्त 1475 लीटर, गलगलिया थाना में 1425 लीटर, पाठामारी थाना में 24.40 लीटर, टेढ़ागाछ थाना में 775 लीटर, गंधरवडांगा थाना में 8 लीटर, दिघलबैंक थाना में 60 लीटर, बीबीगंज थाना में 37 लीटर तथा जियापोखर थाना में 9.6 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया.

अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई के दौरान जब्त की गई शराब को न्यायालय एवं विभागीय निर्देशों के अनुरूप नष्ट किया गया है. इस प्रक्रिया का उद्देश्य अवैध शराब के भंडारण एवं पुनः उपयोग की किसी भी संभावना को समाप्त करना है.

विनष्टीकरण के दौरान बहादुरगंज थानाध्यक्ष दिलशाद खान, उत्पाद निरीक्षक मनीष कुमार, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह आवास पर्यवेक्षक राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel