[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज मुहर्रम जुलूस को लेकर किशनगंज शहर में दोपहर 2 बजे से बिजली रहेगी बंद

मुहर्रम जुलूस को लेकर किशनगंज शहर में दोपहर 2 बजे से बिजली रहेगी बंद

0
मुहर्रम जुलूस को लेकर किशनगंज शहर में दोपहर 2 बजे से बिजली रहेगी बंद
कार्यालय विधुत विभाग किशनगंज

किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट

Kishanganj Muharram Power Cut: मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को निकलने वाले ताजिया जुलूस को लेकर जिला प्रशासन और बिजली विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. इसी क्रम में किशनगंज शहरी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 2 बजे से जुलूस की समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है. जुलूस संपन्न होने तथा प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी.

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुहर्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऊंचे ताजिया, झंडे और अन्य धार्मिक प्रतीकों के साथ जुलूस में शामिल होते हैं. ऐसे में विद्युत तारों के संपर्क में आने से किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इसी को देखते हुए एहतियातन बिजली आपूर्ति बाधित रखने का निर्णय लिया गया है. इसका उद्देश्य जनसुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है.

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

जिला प्रशासन ने मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही गश्ती दलों को सक्रिय रखा गया है और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है, ताकि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी रहे.

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

बिजली विभाग ने शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें. मोबाइल फोन, इन्वर्टर और अन्य जरूरी उपकरण पहले से चार्ज कर लें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न होने और प्रशासन की अनुमति मिलते ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी. अधिकारियों ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह निर्णय पूरी तरह जनसुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel