किशनगंज से राहुल कुमार की रिपोर्ट
Kishanganj Football Tournament: किशनगंज में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता ‘स्पंदन – स्पोर्ट्स फॉर पीस एंड डेवलपमेंट’ का भव्य आगाज हुआ. बीएसएफ के हीरक जयंती वर्ष समारोह के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर बंगाल सीमांत मुख्यालय के महानिरीक्षक मुकेश त्यागी ने किया. प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, सकारात्मक माहौल तैयार करना और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सद्भाव तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है.
24 टीमें, 10 दिन तक चलेगा फुटबॉल का रोमांच
132वीं वाहिनी बीएसएफ के मुख्यालय में शुरू हुई इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के सहयोग से किया जा रहा है.
प्रतियोगिता 1 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक चलेगी. इसमें 16 वरिष्ठ और 8 जूनियर टीमों सहित कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं. जिले के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है.
उद्घाटन मुकाबले में थ्री स्टार क्लब गलगलिया की शानदार जीत
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बिहार के किशनगंज स्थित थ्री स्टार क्लब, गलगलिया और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर की टाइगर स्पोर्टिंग क्लब, पंजीपाड़ा के बीच खेला गया.
रोमांचक मुकाबले में थ्री स्टार क्लब, गलगलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का बेहतरीन परिचय दिया.
खेल के जरिए शांति और सद्भाव का संदेश
बीएसएफ का कहना है कि ‘स्पंदन’ प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं है. इसके माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और समाज में शांति एवं भाईचारे का संदेश पहुंचाना भी लक्ष्य है.
सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को खेलों से जोड़ने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगा सकेंगे.
Kishanganj Football Tournament : महानिरीक्षक ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
उद्घाटन समारोह में उत्तर बंगाल सीमांत मुख्यालय के महानिरीक्षक मुकेश त्यागी ने खिलाड़ियों की खेल भावना की सराहना की.
उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आपसी सौहार्द को भी मजबूत करते हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बीएसएफ भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा.
पटना: MLC पद की शपथ लेने के बाद पवन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की.
बीएसएफ और जिला प्रशासन की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में क्षेत्रीय मुख्यालय बीएसएफ किशनगंज के उपमहानिरीक्षक गणेश कुमार, किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार (IPS), 132वीं वाहिनी के समादेष्टा राजेंद्र सिंह बोहरा सहित बीएसएफ और जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को सामाजिक बदलाव का मजबूत माध्यम बताया.
ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा
ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा प्रेम में धोखे की शिकार होती लड़कियां, महिला थाने में दर्ज आंकड़ों से खुलासा
