[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज किडजी स्कूल के बच्चों ने वार्षिक समारोह में बिखेरी प्रतिभा की छटा

किडजी स्कूल के बच्चों ने वार्षिक समारोह में बिखेरी प्रतिभा की छटा

0
किडजी स्कूल के बच्चों ने वार्षिक समारोह में बिखेरी प्रतिभा की छटा

ठाकुरगंज जैन धर्मशाला में आयोजित हुआ तीसरा वार्षिकोत्सव, जादूगर के कारनामों ने मोहा मन

ठाकुरगंज. स्थानीय जैन धर्मशाला में किडजी स्कूल का तीसरा वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. छोटे-छोटे बच्चों की प्रतिभा और उनके प्रदर्शन ने वहां मौजूद सभी अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का आगाज

समारोह का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत ठाकुरगंज के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद सुधांशु सितारा, कन्हैया लाल महतो एवं सुमन भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.

जादू के शो ने बांधा समां

वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चों के प्रदर्शन के साथ-साथ सिलीगुड़ी से आए जादूगर ने भी अपने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए, जिसका बच्चों व अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की निदेशक प्रिया कुमारी, सोनम भारती, प्राचार्या गुड़िया सेन सहित शिक्षिका कोनिका, मंदिरा, मुस्कान व सहयोगी मो असरारुल, संगीता, फूल मोहम्मद, निशा, तनुश्री व सोमा का सराहनीय योगदान रहा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel