[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज शरारती तत्वों पर चुनाव के समय बनाये रखें नजर: एसडीपीओ

शरारती तत्वों पर चुनाव के समय बनाये रखें नजर: एसडीपीओ

0
शरारती तत्वों पर चुनाव के समय बनाये रखें नजर: एसडीपीओ

किशनगंज शनिवार को एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने अपने कार्यालय में क्राइम मीटिंग आयोजित किया. जिसमे कई थानाध्यक्ष मौजूद थे. एसडीपीओ ने निर्देश दिया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर थानाध्यक्ष अपने – अपने थाना क्षेत्रों में अभी से ही सतर्कता बरतते हुए शरारती तत्वों पर कार्रवाई करें. वहीं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी ध्यान रखें. ऐसे असामाजिक तत्वों की थानावार सूची बनाएं. . एसडीपीओ गौतम कुमार ने कहा कि अपने-अपने थाना में गुंडा पंजी की सूची फाइनल करें. वहीं शराब तस्करों पर नजर रखें. चुनाव का समय प्रभावित करने व प्रलोभन देने के लिए शराब का इस्तेमाल किया जा सकता है इसीलिए सीमा पर विशेष वाहन जांच अभियान लगातार जारी रखें. चेक पोस्टों पर प्रत्येक दिन वाहन चेकिंग अभियान चलाएं. थाना आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करें. सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्कता बरतेंगे. कोई भी वाहन बिना जांच के आगे न जाये. एसडीपीओ ने कहा कि बंगाल सीमा समीप होने के कारण किशनगंज के रास्ते दूसरे जिलों में शराब की खेप न पहुंचे. इसके लिए प्रत्येक दिन चेक पोस्टों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाना है. बड़ी व छोटी वाहनों पर नजर रखनी है और चेकिंग की जानी है. विधि व्यवस्था के मद्देनजर संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्क रहेंगे. एसडीपीओ ने कहा कि पर्व त्यौहार दीपावली, काली पूजा, छठ पर्व को लेकर भी सतर्कता बरतते हुए सुरक्षात्मक उपाय किए जाने है. भीड़ वाले छठ घाटों की सूची बनाए.ताकि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा सके. क्राइम मीटिंग में लंबित कांडों की समीक्षा की गई जिसमें समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी आदि का निर्देश दिया गया. क्राइम मीटिंग में सर्किल इंस्पेक्टर राजा, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, बहादुरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार,कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह , महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी, एससीएसटी थानाध्यक्ष दीपू कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel