[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज केडीसीए प्रतियोगिता का 27 से आगाज

केडीसीए प्रतियोगिता का 27 से आगाज

0
केडीसीए प्रतियोगिता का 27 से आगाज

किशनगंज. जिला स्तरीय क्रिकेट (केडीसीए) प्रतियोगिता को लेकर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. जिले में क्रिकेट प्रेमियों के लिए जल्द ही मैचों का रोमांच देखने को मिल सकता है. मिली जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता का आगाज संभवतः 27 जनवरी से किया जाएगा. मैचों को लेकर मैदान की व्यवस्था, खिलाड़ियों का पंजीकरण और अन्य आवश्यक तैयारी की जा रही है. एसोसिएशन का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना और जिले में क्रिकेट संस्कृति को और मजबूत करना है. किशनगंज डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष तारीक इकबाल ने बताया कि किशनगंज में खेल के लिए ग्राउंड नहीं है. एक माह के अथक प्रयास के बाद अभी ग्राउंड का काम चल रहा है. गौरतलब हो कि हर साल रूईधासा मैदान में केडीसीए का आयोजन किया जाता था, लेकिन अब रूईधासा मैदान में सैन्य छावनी के निर्माण से मैच का आयोजन वहां नहीं होगा. इस वर्ष शहर से सटे लहरा चौक के पास मैच का आयोजन किया जाएगा. जहां पिच आदि निर्माण को लेकर तैयारी चल रही है. मौके पर मनोज गट्टानी, डिंपल शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel