[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज यूपीएससी की सफलता पर जूही दास का सम्मान, उद्योगपति राजकरण दफ्तरी ने किया अभिनंदन

यूपीएससी की सफलता पर जूही दास का सम्मान, उद्योगपति राजकरण दफ्तरी ने किया अभिनंदन

0
यूपीएससी की सफलता पर जूही दास का सम्मान, उद्योगपति राजकरण दफ्तरी ने किया अभिनंदन

मिसाल. 649वीं रैंक लाकर रोशन किया सीमांचल का नाम, मजबूत इरादों ने दिलाई देश की सबसे कठिन परीक्षा में जीत

किशनगंज. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 649वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाने वाली जूही दास की सफलता का जश्न थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में रविवार को शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति व राजबाड़ी टी के महानिदेशक डॉ. राजकरण दफ्तरी ने जूही दास के आवास पर पहुंचकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. इस गौरवपूर्ण क्षण में उनके साथ अजय वैद भी मौजूद रहे.

सीमित संसाधनों में बड़ी कामयाबी : डॉ दफ्तरी

जूही की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ राजकरण दफ्तरी ने कहा कि यह न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे सीमांचल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जूही की सफलता किशनगंज की अन्य बेटियों के लिए एक बड़ी मिसाल है. यह साबित करता है कि यदि इरादे फौलादी हों, तो अभावों व सीमित संसाधनों के बीच भी देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में परचम लहराया जा सकता है.

स्वर्गीय पिता व माता को दिया सफलता का श्रेय

सम्मान पाकर अभिभूत जूही दास ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता के सपनों व माता के निरंतर मार्गदर्शन व अटूट सहयोग को दिया. उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत व परिवार के विश्वास ने उन्हें हर कठिन मोड़ पर संबल प्रदान किया.

अनुशासन ही सफलता की कुंजी : जूही

इस अवसर पर जूही दास ने भविष्य के प्रशासनिक सेवा के अभ्यर्थियों के लिए विशेष संदेश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए धैर्य और अनुशासन ही सबसे बड़ी कुंजी है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे असफलताओं से घबराए बिना निरंतर प्रयास करते रहें. मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने जूही के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel