[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज जीविका ने आयोजित किया रोजगार मेला, मेले में 619 युवाओं ने कराया पंजीयन

जीविका ने आयोजित किया रोजगार मेला, मेले में 619 युवाओं ने कराया पंजीयन

0
जीविका ने आयोजित किया रोजगार मेला, मेले में 619 युवाओं ने कराया पंजीयन

किशनगंज जीविका के माध्यम से प्रखंड स्तर पर रोजगार सह स्वरोजगार मेला आयोजित करने से छात्रों को उनके घर के आस – पास ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं. जिला परियोजना प्रबंधक जीविका अनुराधा चंद्रा ने कल्ब मैदान में आयोजित रोजगार मेला का शुरुआत करते हुए ये बातें कही. युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने इस रोजगार सह स्वरोजगार मेला का अधिक से अधिक लाभ लेने का सुझाव दिया. कौशल और प्रशिक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने युवाओं से इस दिशा में प्रयास करने का सुझाव दिया. ठाकुरगंज कल्ब मैदान में बुधवार को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया. जीविका के माध्यम से आयोजित इस मेला में 619 युवाओं ने रोजगार प्राप्ति हेतु पंजीयन कराया. चयनित युवाओं को नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सूचीबद्ध किया गया. वहीं 82 युवाओं ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में पंजीयन कराया. ठाकुरगंज जीविका प्रखंड इकाई द्वारा आयोजित इस रोजगार मेला में सेल्स से जुड़ी नवभारत फ़र्टिलाइज़र कंपनी, बीमा सलाहकार पद के लिए एलआईसी, कृषि व्यवसाय से जुड़ी एवं अन्य कई कंपनियां एवं सरकारी उपक्रम ने हिस्सा लिया. साथ ही मेले में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत डाॅनबास्को सहित अन्य परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी (पीआईए) ने भी हिस्सा लिया. रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष के युवाओं को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत चलाए जा रहे निःशुल्क रोजगार, स्वरोजगार, रोजगार परक प्रशिक्षण संस्थानों की जानकारी दी गई. इन संस्थानों में युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क रहने, खाने और प्रशिक्षण की व्यवस्था रहती है. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ठाकुरगंज अहमर अब्दाली ने रोजगार और स्वरोजगार को लेकर जीविका के प्रयासों की सराहना की. छात्रों को इस मेला का अपने भविष्य निर्माण में सार्थक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. रोजगार व स्वरोजगार को लेकर जीविका द्वारा किए जा रहे प्रयासों का युवाओं को अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर आरसेटी डायरेक्टर सुजीत कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा उपस्थित थे. जीविका के माध्यम से युवाओं को उनकी रूचि और योग्यता के अनुसार विभिन्न ट्रेड में निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है. युवक-युवतियों को सिलाई, नर्सिंग, होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिशियन, सेल्स, कंप्यूटर, सॉफ्ट स्किल इत्यादि का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाता है. इस योजना अंतर्गत महिला, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग से आने वाले युवाओं को वरीयता दी जाती है. इस मौके पर जीविका ठाकुरगंज प्रखंड के बीपीएम अमरेश अंशुमान ने मेला में भाग लेने वाले अतिथि को धन्यवाद दिया. मेला में शामिल अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर प्रखंड कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे. जीविका के जाॅब प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि रोजगार मेला में कुल 13 कंपनियों ने भाग लिया. मेला में प्रशिक्षण एवं नौकरी के लिए अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन दिया. इस मौके पर विभिन्न ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संकुल स्तरीय संघ की लीडर दीदियाँ भी उपस्थित थीं. इस अवसर पर जीविका कर्मी संजीव, राकेश, अनंत, खुशबू, मुकेश सहित जीविका संकुल संघ से आई लीडर दीदी एवं बड़ी संख्या में कैडर उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel