[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज जीविका दीदियां रचनात्मक कार्यक्रम से मतदाताओं को कर रहीं प्रेरित

जीविका दीदियां रचनात्मक कार्यक्रम से मतदाताओं को कर रहीं प्रेरित

0
जीविका दीदियां रचनात्मक कार्यक्रम से मतदाताओं को कर रहीं प्रेरित

घर – घर जाकर मतदाताओं को कर रहीं जागरुक किशनगंज.जीविका दीदियां मतदाताओं को जागरुक कर रही हैं. स्वीप, मतदाता जागरुकता कार्यक्रम अंतर्गत, सातों प्रखंड के विभिन्न जीविका सामुदायिक संगठन की जीविका दीदियां घर – घर जाकर मतदाताओं को जागरुक कर रही हैं. किशनगंज जिला अंतर्गत चारों विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जीविका दीदियां मतदाताओं को जागृत कर रही हैं. विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं. अपने समूह, ग्राम संगठन, संकुल संघ में विशेष मतदाता जागरुकता बैठकें कर रही हैं. प्रभातफेरी, जागरुकता रैली, मतदान शपथ, रंगोली, मेंहदी, कैंडल मार्च, मानव श्रृंखला, डोर टू डोर कैंपेन कर मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं. जिले में पिछले आम चुनाव में कम मत प्रतिशत वाले पंचायत में विशेष अभियान चला कर मतदाताओं को, आगामी 11 नवंबर को विधानसभा आम निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग को लेकर, जानकारी दे रही हैं. जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विशाल राज के निर्देश पर स्वीप सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के तहत यह मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है . जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अनुराधा चंद्रा ने बताया कि रचनात्मक कार्यक्रम के माध्यम से जीविका दीदियाँ मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक कर रही हैं. जिन पंचायतों में पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशत रहा है वहाँ, विशेष रूप से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. किशनगंज जिला में दो लाख से अधिक जीविका दीदियाँ, मतदाता जागरुकता अभियान में हिस्सा ले रही हैं . बीस हजार से अधिक जीविका स्वयं सहायता समूह, पंद्रह सौ से अधिक ग्राम संगठन और बत्तीस संकुल संघ के माध्यम से जीविका दीदियाँ, शत – प्रतिशत मतदान को लेकर विशेष अभियान चला रही हैं . सबसे जरूरी काम, मतदान का नारा लगाते हुए गली – मुहल्लों से गुजर रही हैं . इनके सामूहिक रचनात्मक प्रयास से मतदाताओं में जन- जागरूकता बढ़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel