[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज जीविका दीदियां मतदाताओं को कर रहीं जागरुक

जीविका दीदियां मतदाताओं को कर रहीं जागरुक

0
जीविका दीदियां मतदाताओं को कर रहीं जागरुक

किशनगंज.जीविका दीदिया राष्ट्रीय पर्व आगामी विधानसभा आम निर्वाचन में मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक कर रही हैं. अपने समूह, ग्राम संगठन, संकुल संघ में विशेष मतदाता जागरुकता बैठकें कर रही हैं. दीदियां आपस में चर्चा कर अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर सजग दिख रही हैं. जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियां मतदाता जागरुकता नारों को अपने हाथों में मेहंदी से लिखकर, सामूहिक रूप से मताधिकार को लेकर अपना संकल्प प्रदर्शित कर रही हैं. प्रभातफेरी, जागरुकता रैली में प्रेरणादायी नारों से, अपने गाँव-समाज के मतदाताओं को 11 नवंबर को किशनगंज जिला में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर अभी से जागरुक कर रही हैं. जीविका दीदिया शपथ, रंगोली, मेंहदी, कैंडल मार्च, मानव श्रृंखला, डोर- टू-डोर कैंपेन कर मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं. किशनगंज जिला में पिछले आम चुनाव में कम मत प्रतिशत वाले पंचायत में विशेष अभियान चला कर मतदाताओं को आगामी 11 नवंबर को विधानसभा आम निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग को लेकर, जागरूक कर रही हैं. जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विशाल राज के निर्देश पर स्वीप सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के तहत यह मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अनुराधा चंद्रा ने बताया कि जिन पंचायतों में पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशत रहा है वहा, विशेष रूप से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. जीविका दीदियाँ स्वयं सहायता समूहों में चर्चा कर अपने परिवार- गांव में लोगों को मतदान करने को लेकर अभी से जागरुक कर रही हैं. उन्होंने बताया कि किशनगंज जिला में दो लाख से अधिक जीविका दीदिया मतदाता जागरुकता अभियान में हिस्सा ले रही हैं. बीस हजार से अधिक जीविका स्वयं सहायता समूह, पंद्रह सौ से अधिक ग्राम संगठन और बत्तीस संकुल संघ के माध्यम से जीविका दीदिया शत-प्रतिशत मतदान को लेकर विशेष अभियान चला रही हैं. सबसे जरूरी काम, मतदान का नारा लगाते हुए गली, मुहल्लों से गुजर रही हैं. इनके सामूहिक रचनात्मक प्रयास से मतदाताओं में जन जागरूकता बढ़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel