[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज बीस केन्द्रों में आज से शुरू होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा

बीस केन्द्रों में आज से शुरू होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा

0
बीस केन्द्रों में आज से शुरू होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा

किशनगंज

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू होगी. कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण और पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. परीक्षा 2 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगी. दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 12,921 परीक्षार्थी शामिल होंगे. डीएम विशाल राज ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं. शिक्षा विभाग और प्रशासन ने मिलकर कड़े इंतजाम किए हैं. तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग, सीसीटीवी निगरानी और मजिस्ट्रेट व पुलिस की तैनाती शामिल है. केंद्रों पर प्रवेश के समय एडमिट कार्ड और फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य होगा. जूते-मोजे आदि लेकर प्रवेश नहीं मिलेगा और किसी भी प्रकार के कदाचार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो रोजाना रिपोर्टिंग करेंगे. परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले केंद्र पहुंचें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और नियमों का पालन करें. परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा और उल्लंघन पर केंद्राधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. पहली पाली में साढ़े नौ बजे की परीक्षा में 9 बजे गेट बंद होगा,दूसरी पाली में 2 बजे की परीक्षा में डेढ़ बजे गेट बंद होगा.

बीस केन्द्रों में होगी परीक्षा

जिले में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षार्थियों की संख्या में आर्ट्स में 9,866, कॉमर्स में 172 और साइंस में 2,883. इस बार परीक्षा का प्रबंधन ऑनलाइन सिस्टम (आईटी के माध्यम से) किया गया है, जिससे पारदर्शिता और निगरानी में काफी सुधार हुआ है. डीएम ने सभी केंद्राधीक्षकों, पर्यवेक्षकों और सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel