[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज अंतर-महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

अंतर-महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

0
अंतर-महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

डीआइजी बीएसएफ गणेश कुमार ने विद्यार्थियों के खेलकूद में सक्रिय भागीदारी की सराहना की, ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी विजेता टीम को प्रदान की गयी

पहाड़कट्टा: बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सौजन्य से पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी में आयोजित तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ. यह प्रतियोगिता 27 फरवरी से एक मार्च तक विश्वविद्यालय कुलपति डॉ इंद्रजीत सिंह के दिशा-निर्देश और डॉ ए के शर्मा, छात्र कल्याण पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी. समारोह के मुख्य अतिथि गणेश कुमार, डीआइजी, बीएसएफ, किशनगंज ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी व अनुशासित आचरण की सराहना की. उन्होंने कहा कि खेलकूद युवाओं में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

विशिष्ट अतिथि आदित्य कुमार सिंह, एडीएमओ, किशनगंज ने सभी प्रतिभागियों व विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक हैं. महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ चन्द्रहास ने आयोजन समिति, संकाय सदस्यों और छात्रों की प्रशंसा की, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

समापन समारोह में मिराज आलम, प्रधानाध्यापक, जवाहर नवोदय विद्यालय और डॉ राकेश कुमार, खेल प्रभारी अधिकारी, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना उपस्थित थे. आयोजन सचिव डॉ राजू देवरी, सहायक प्राध्यापक और खेल प्रभारी ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं के साथ-साथ वॉलीबॉल, बैडमिंटन जैसे इनडोर और टीम खेलों का सफल आयोजन किया गया.

विजेताओं को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता के अंत में विभिन्न एथलेटिक्स, टीम गेम्स व इनडोर प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उपविजेताओं को पदक, ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिन्ह प्रदान किए गए. सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली टीम हाउस को ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (बालक), सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (बालिका), सर्वश्रेष्ठ टीम प्रदर्शन, और फेयर प्ले अवार्ड भी प्रदान किए गए. खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले संकाय सदस्यों व खेल अधिकारियों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

आयोजन सचिव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन व खेल भावना के साथ प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ. खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले संकाय सदस्यों व खेल अधिकारियों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. आयोजन सचिव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन व खेल भावना के साथ प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel