[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज डीडीसी ने समीक्षा बैठक में आधार केंद्रों की नियमित जांच करने का दिया निर्देश

डीडीसी ने समीक्षा बैठक में आधार केंद्रों की नियमित जांच करने का दिया निर्देश

0
डीडीसी ने समीक्षा बैठक में आधार केंद्रों की नियमित जांच करने का दिया निर्देश

किशनगंज.उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को जिले में संचालित सभी आधार एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सभी प्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने विभाग के अंदर अधिष्ठाापित स्थायी आधार केंद्रों की समय-समय जांच तथा विभाग के द्वारा निर्धारित दर के अनुरूप आधार ऑपरेटरों के द्वारा राशि प्राप्त करने का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित सभी आधार एजेन्सियों के प्रतिनिधियों को यह भी निदेशित किया गया कि आमजनों से शिकायत प्राप्त नहीं हो इसके लिए अपने अधीनस्थ सभी आधार केंद्रों के ऑपरेटरों को विभागीय मार्गदर्शिका के आलोक में कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही यह भी कहा कि यदि इस संबंध में किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होता है तो आवश्यक कार्रवाई संबंधित ऑपरेटर एवं एजेंसी पर की जायेगी. इसके साथ-साथ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं आवास योजना की प्रगति की समीक्षा सभी बीडीओ, सभी आवास पर्यवेक्षक तथा सभी प्रखंड समन्वयक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के साथ समीक्षात्मक बैठक की गयी. समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मुख्यमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में विभाग से प्राप्त लक्ष्य का 50 प्रतिशत आवास दिनांक 20.06.2024 तक तथा 30.06.2024 तक 75 प्रतिशत पूर्ण करने, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना को दिनांक 20.06.2024 तक शतप्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रगति के समीक्षा के क्रम में निर्मित व्यक्तिगत शौचालय का लंबित जियो टैग को शतप्रतिशत जियो टैग करने, सामुदायिक स्वच्छता परिसर को पूर्ण करने तथा ओडीएफ प्लस अंतर्गत सभी गांव को मॉडल गांव के रूप में दिनांक 30 जून 2024 तक घोषित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश सभी बीडीओ एवं सभी प्रखंड समन्वयक को दिया गया. बैठक में प्रशिक्षु, आईएएस-सह-प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, किशनगंज प्रद्युम्न सिंह यादव एवं निदेशक, डीआरडीए अजमल खुर्शीद उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel