[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज नीलामी के लंबित मामलों को जल्द निष्पादित करने का डीएम ने दिया निर्देश

नीलामी के लंबित मामलों को जल्द निष्पादित करने का डीएम ने दिया निर्देश

0
नीलामी के लंबित मामलों को जल्द निष्पादित करने का डीएम ने दिया निर्देश

किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में साप्ताहिक कार्य संस्कृति एवं विभागीय अनुशासन सुदृढ़ करने को ले संक्षिप्त बैठक आहूत की गई. बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे. बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों से प्राप्त रिपोर्ट की गहन समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में कर्मियों की कर्म पुस्तिका संधारण की स्थिति, संचिकाओं के निर्गमन एवं प्रस्तुतीकरण की प्रगति, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के अनुपालन की समीक्षा, नीलाम पत्रवाद, माननीय न्यायालय वाद, आपदा राहत, एसी एवं डीसी विपत्र, लोक शिकायत एवं अनुशासनात्मक कार्रवाइयों की प्रगति, सूचना का अधिकार, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, सीपी ग्राम, सीएम डैशबोर्ड, सीएम जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति, सेवांत लाभ, अंतर विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा अन्य लंबित प्रतिवेदनों की प्रगति की समीक्षा की गई. जिला पदाधिकारी ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा पारित आदेशों के एक सप्ताह के भीतर अनुपालन का निर्देश दिया. उन्होंने सभी विभागों से कहा कि कार्यालयों में लंबित सभी कार्यों को शीघ्र निष्पादित करें. विभागों के प्रभारी वरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने स्तर से नियमित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी के द्वारा भी विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण शीघ्र ही किया जाएगा. जिलाधिकारी ने नीलामी से संबंधित सभी लंबित मामलों को जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया. साथ ही, प्रभार प्राप्त सभी विभागों के नीलाम पत्र पदाधिकारियों को अधिक से अधिक बाॅडी वारंट जारी करने को कहा गया. जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी श्रीमति अंकिता कुमारी को विशेष रूप से हाई वेल्यू केस तथा 20 वर्ष से अधिक पुराने मामलों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छ बिहार पोर्टल पर फोटोग्राफ सहित प्रतिवेदन अपलोड करने हेतु एक मानक फॉर्मेट तैयार कर उसकी फाइल एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराई जाए. जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि केवल किशनगंज प्रखंड भवन के लिए ले-आउट निर्धारण हेतु एक संयुक्त टीम का गठन करें. इस टीम में वन विभाग, बीडीओ, सीओ तथा अन्य संबंधित पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा. संयुक्त टीम स्थल निरीक्षण कर यह भी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी कि प्रस्तावित लेआउट के कारण कुल कितने पेड़ों की कटाई संभावित है.बैठक के दौरान पोठिया प्रखंड भवन के निर्माण कार्य की समीक्षा भी की गई, जिसमें कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल किशनगंज को निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश दिया गया. बैठक में एडीएम लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो इरफान, एडीएम अमरेन्द्र कुमार पंकज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, वरीय उपसमाहर्ता श्रीमती सुनीता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel