[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला आयोजित, साइबर अपराध से बचाव की दी गयी जानकारी

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला आयोजित, साइबर अपराध से बचाव की दी गयी जानकारी

0
सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला आयोजित, साइबर अपराध से बचाव की दी गयी जानकारी

किशनगंज.समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में राज्य सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशानुसार जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में पूरे जिले में “सुरक्षित इंटरनेट दिवस ” के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन वीसी के माध्यम से किया गया. इस कार्यशाला का उद्देश्य इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन सुरक्षा, गोपनीयता और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जागरूक करना था. कार्यशाला में जिला स्तरीय, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारी तथा कर्मी ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं जैसे पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया पर सुरक्षित व्यवहार, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, और व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा पर चर्चा की गई.

कार्यक्रम में विशेषज्ञों के द्वारा इंटरनेट पर सुरक्षित रहने के उपायों और साइबर अपराधों के खिलाफ सतर्कता बनाए रखने की आवश्यकता पर चर्चा की गई. साथ ही ऑनलाइन गोपनीयता की महत्ता ऑनलाइन गोपनीयता के महत्व को समझाने के लिए विभिन्न केस स्टडीज़ और उदाहरण प्रस्तुत किए गए.

इंटरनेट अपराधों से बचाव के उपाय

डिजिटल धोखाधड़ी और साइबर हमलों से बचने के लिए विशेषज्ञों ने कई व्यवहारिक सुझाव दिए. उन्होंने कहा कि अंजान नंबर से आने वाले कॉल व मेल से परहेज करें.

बच्चों और युवाओं के लिए विशेष सत्र

बच्चों को इंटरनेट के दुरुपयोग से बचाने और उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गयी.

इस कार्यशाला का उद्देश्य सभी उम्र के इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को यह समझाना था कि इंटरनेट की सुरक्षा केवल तकनीकी उपायों से नहीं, बल्कि जागरूकता और सावधानी से भी सुनिश्चित की जा सकती है.

कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने इस तरह के आयोजनों के महत्व को स्वीकार किया और ऐसे आयोजन निरंतर आगे भी किये जाने की आवश्यकता है. उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल दुनिया में लोगों को सही दिशा दिखाने और साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए इस तरह की पहले अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. यह कार्यशाला जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, एनआईसी के तकनीकी सहयोग से आयोजित किया गया.

कार्यशाला में जिला स्तरीय, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel