[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, एसएसबी व एपीएफ ने की सयुक्त गश्त

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, एसएसबी व एपीएफ ने की सयुक्त गश्त

0
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, एसएसबी व एपीएफ ने की सयुक्त गश्त

दिघलबैंक . बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है. इसी क्रम में एसएसबी 12वीं वाहिनी की एफ कंपनी, दिघलबैंक और नेपाल एपीएफ के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 134 से 134/1 तक संयुक्त गश्त कर सीमा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.पेट्रोलिंग का नेतृत्व कर रहे एसएसबी की ओर से सहायक कमांडेंट श्री प्रिय रंजन चकमा ने बताया कि नेपाल की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए नेपाल की जेल से फरार कैदी के संबंध में सतर्कता बरतने और सूचना साझा करने पर जोर दिया गया.सीमा पर अवैध तस्करी, मानव तस्करी, ड्रग्स ट्रैफिकिंग और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण रखने की आवश्यकता दोहराई गई. विदेशी नागरिकों से जुड़ी जानकारी का आपसी आदान-प्रदान सुनिश्चित करने पर सहमति बनी. अधिकारियों ने बताया कि बिहार चुनाव के मद्देनज़र भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह सील कर दी गई है, इस संबंध में नेपाली नागरिकों को भी अवगत कराया जाए. सीमा क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने, तथा असामाजिक तत्वों पर सतर्क निगरानी रखने पर बल दिया गया. सूचना आदान-प्रदान तंत्र को और मजबूत करने तथा किसी भी संदिग्ध या गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तत्काल साझा करने का निर्णय लिया गया.एसएसबी और एपीएफ दोनों ने भरोसा दिलाया कि चुनाव अवधि के दौरान सीमा पर किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए संयुक्त रणनीति के तहत पूरी तत्परता से कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel