[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज ठाकुरगंज में पुलिस की कार्रवाई, 1,122 लॉटरी टिकट और लाखों की नकदी जब्त

ठाकुरगंज में पुलिस की कार्रवाई, 1,122 लॉटरी टिकट और लाखों की नकदी जब्त

0
ठाकुरगंज में पुलिस की कार्रवाई, 1,122 लॉटरी टिकट और लाखों की नकदी जब्त
ठाकुरगंज में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बरामद लॉटरी टिकट, नकदी और अन्य सामान के साथ पुलिस पदाधिकारी.

ठाकुरगंज से बच्छराज नखत की रिपोर्ट:

Illegal Lottery Raid: किशनगंज जिले के सीमावर्ती प्रखंड ठाकुरगंज में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में लॉटरी टिकट, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने नसीम अख्तर (पिता- मुस्ताक) को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है.
Whatsapp Image 2026 06 30 At 7.47.54 Am 1
ठाकुरगंज में पुलिस की कार्रवाई, 1,122 लॉटरी टिकट और लाखों की नकदी जब्त 3

छापेमारी में बड़ी बरामदगी

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,122 लॉटरी टिकट बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत 10,030 रुपये बताई गई है. इसके अलावा 1,71,500 रुपये भारतीय मुद्रा, 2,450 नेपाली रुपये और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मोबाइल डेटा से नेटवर्क की होगी पड़ताल

एसडीपीओ-2 मनोज सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जब्त मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की फोरेंसिक एवं तकनीकी जांच कर अवैध लॉटरी कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. पुलिस का मानना है कि जांच में कई अहम सुराग मिल सकते हैं.

सीमावर्ती क्षेत्र होने से बढ़ी जांच

ठाकुरगंज पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा हुआ है. पुलिस के अनुसार लंबे समय से यहां पश्चिम बंगाल से लॉटरी टिकट लाकर अवैध रूप से बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं. अब यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद टिकट कहां से मंगाए गए थे और इस कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.

आर्थिक पहलुओं की भी होगी जांच

पुलिस मामले के आर्थिक पहलुओं की भी जांच कर रही है. स्थानीय स्तर पर लंबे समय से अवैध लॉटरी कारोबार के बड़े नेटवर्क की चर्चा होती रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों और अन्य दस्तावेजों के आधार पर पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.

अभियान रहेगा जारी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें: आज मेधा का महाकुंभ, किशनगंज में सजेगा सफलता का सबसे बड़ा मंच

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel