अब सीमांचल की बेटियां भी फतह करेंगी IIT-NEET, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पहुंचेगा PhysicsWallah

IIT NEET Free Coaching: बिहार के सबसे पिछड़े जिलों में शुमार किशनगंज और पूरे सीमांचल की गरीब बेटियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक क्रांति की शुरुआत होने जा रही है. अब आर्थिक तंगी और महंगी फीस आड़े नहीं आएगी; क्योंकि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) की छात्राओं को देश का प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान 'PhysicsWallah' ऑनलाइन माध्यम से मुफ्त में IIT-JEE और NEET की तैयारी कराएगा.

By Divyanshu Prashant | June 23, 2026 12:05 PM

ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट

IIT NEET Free Coaching: बिहार के सीमांचल क्षेत्र की होनहार और वंचित बेटियों के सुनहरे भविष्य को संवारने के लिए शिक्षा विभाग ने एक बड़ा और अभूतपूर्व कदम उठाया है. सुदूर ग्रामीण इलाकों की छात्राओं के डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपनों को पंख देने के लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (BEPC) ने राज्य के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में अध्ययनरत छात्राओं के लिए देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं (JEE और NEET) की विशेष तैयारी शुरू कराने का नीतिगत निर्णय लिया है. इसके लिए भारत के सबसे चर्चित और भरोसेमंद ऑनलाइन शिक्षण मंच ‘PhysicsWallah’ (PW) के साथ आधिकारिक करार किया गया है.

किशनगंज जिला प्रशासन ने शुरू की मुकम्मल तैयारी

  • आधिकारिक पत्र जारी: जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) ने जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालयों के वार्डन और प्रबंधन को एक पत्र जारी कर इस व्यवस्था को तुरंत धरातल पर उतारने का हुक्म दिया है.
अब सीमांचल की बेटियां भी फतह करेंगी iit-neet, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पहुंचेगा physicswallah 3
  • समन्वय के निर्देश: विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वे ‘PhysicsWallah’ की तकनीकी टीम के साथ आवश्यक समन्वय (Coordination) स्थापित कर बिना किसी देरी के नियमित कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करें.
अब सीमांचल की बेटियां भी फतह करेंगी iit-neet, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पहुंचेगा physicswallah 4

सीमांचल के शैक्षणिक पिछड़ेपन पर लगेगा पूर्णविराम

  • संसाधनों का अभाव: आर्थिक रूप से कमजोर और सुदूर ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने के कारण यहां की मेधावी छात्राएं चाहकर भी महंगी कोचिंग का खर्च वहन नहीं कर पाती थीं.
  • महानगरों की दूरी: मेडिकल और इंजीनियरिंग की गुणवत्तापूर्ण कोचिंग पटना, कोटा या दिल्ली जैसे बड़े शहरों तक ही सीमित होने के कारण ग्रामीण प्रतिभाएं अक्सर बीच में ही दम तोड़ देती थीं. यह नई पहल इस भौगोलिक और आर्थिक खाई को पूरी तरह पाट देगी.

IIT NEET Free Coaching: स्मार्ट क्लासरूम के जरिए डिजिटल पढ़ाई, मिलेंगे ये फायदे

“इस नई व्यवस्था के तहत सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पहले से स्थापित ‘स्मार्ट टीवी’ और हाई-स्पीड इंटरनेट युक्त डिजिटल क्लासरूम का उपयोग किया जाएगा. ऑनलाइन लाइव और रिकॉर्डेड कक्षाओं के माध्यम से छात्राओं को देश के टॉप विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा JEE (इंजीनियरिंग) और NEET (मेडिकल) के पूरे पाठ्यक्रम की गहन तैयारी कराई जाएगी. इसके अंतर्गत विषयवार शंका समाधान (Doubt Classes), नियमित टेस्ट सीरीज, ऑल इंडिया रैंकिंग और परीक्षाओं की सटीक रणनीति से छात्राओं को रूबरू कराया जाएगा.”

पटना: NEET Re-Exam में सॉल्वर गैंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया.

इस ऐतिहासिक और अनूठी डिजिटल पहल से अब गांवों की बेटियों को भी अपने ही परिसर में वही विश्वस्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी, जो अब तक केवल महानगरों के संपन्न परिवारों के बच्चों को ही नसीब होती थीं. स्थानीय अभिभावकों और बुद्धिजीवियों ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा क्रांतिकारी बदलाव बताया है.

किशनगंज की ख़बरों को पढने के लिए क्लिक करें !