[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने जीविका दीदियों के संचालित टी फैक्ट्री का किया भ्रमण

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने जीविका दीदियों के संचालित टी फैक्ट्री का किया भ्रमण

0
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने जीविका दीदियों के संचालित टी फैक्ट्री का किया भ्रमण

किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

महानंदा जीविका महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लि. द्वारा संचालित टी फैक्ट्री के संचालन में जीविका दीदियों की भूमिका को जाना. उन्होंने महानंदा लीफ चायपत्ती बिक्री को लेकर बहुमूल्य सुझाव दिए. ऑनलाइन मार्केटिंग को लेकर उन्होंने अपना अनुभव जीविका दीदियों से साझा किया. प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने जीविका दीदियों के साथ बातचीत कर सारी प्रक्रिया को जाना.

महानंदा एफपीसी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की जीविका दीदी योगिता, चांदनी, ज्योतिका, उमारानी ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का स्वागत किया. महानंदा एफपीसी की सचिव योगिता दीदी ने बताया कि हमें बहुत अच्छा लगा. प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी भैया किशनगंज की जीविका दीदियों से मिलने आए. महानंदा लीफ चायपत्ती उत्पादन प्रक्रिया को जाना. उनसे मिलकर हमारा आत्मविश्वास बढ़ा.

जीविका दीदियों ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को जीविका स्वयं सहायता समूह की संरचना, उससे जुड़ कर जीविका दीदियों में उद्यमिता का विकास को लेकर किए जा रहे प्रयास के बारे में भी बताया. प्रशिक्षु अधिकारी ने ग्राउंड विजिट कर सारी प्रक्रिया को जाना. इस मौके पर जीविका के सामाजिक विकास प्रबंधक गिरीश कुमार दास, महानंदा एफपीसी के प्रभारी चीफ एक्सक्यूटिव राजदीप कुमार सहित जीविका दीदी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel