[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज पोस एक्ट पर आयोजित कार्यशाला में सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल पर दिया गया जोर

पोस एक्ट पर आयोजित कार्यशाला में सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल पर दिया गया जोर

0
पोस एक्ट पर आयोजित कार्यशाला में सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल पर दिया गया जोर

पोस एक्ट के तहत समिति गठन एवं एसओपी अनुपालन सुनिश्चित करें सभी विभाग : डीएम किशनगंज समाहरणालय परिसर स्थित महानंदा सभागार में कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन महिला सशक्तिकरण कार्यालय, किशनगंज द्वारा किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पोस अधिनियम के प्रावधानों, महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर जिला पदाधिकारी विशाल राज, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा, अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार पंकज, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास निगम अंकिता कुमारी सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कहा कि महिलाओं की गरिमा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा प्रत्येक कार्यालय में पोस अधिनियम का प्रभावी अनुपालन अनिवार्य है. उन्होंने सभी विभागों को आंतरिक शिकायत समिति को सक्रिय एवं संवेदनशील बनाए रखने का निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी ने कहा कि कर्मयोगी पोर्टल पर उपलब्ध पोस कोर्स सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के लिए अनिवार्य रूप से निर्धारित किया गया है. उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने हेतु इस कोर्स का महत्व अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने पोेस से संबंधित प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत दो प्रकार की समितियों का गठन किया जाता है, जिनकी भूमिका एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया. जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को अपने-अपने कार्यालयों में निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप समिति का गठन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित है तथा सभी विभागों को एसओपी के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करना होगा. इसी उद्देश्य से आज कार्यशाला का आयोजन किया गया है, ताकि सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की जा सके. उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा ने कहा कि लैंगिक समानता एवं सुरक्षित कार्यस्थल किसी भी संस्थान की कार्यक्षमता और सकारात्मक वातावरण के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से महिला सम्मान एवं संवेदनशीलता के प्रति जागरूक रहने की अपील की. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अंकिता कुमारी सिंह द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पोस एक्ट 2013 के विभिन्न प्रावधानों, महिलाओं के अधिकारों, शिकायत निवारण प्रक्रिया एवं सुरक्षित कार्यस्थल की आवश्यकता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया. उन्होंने सभी विभागों को अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संवेदनशील एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जिला मिशन समन्वय, शाहबाज़ आलम, वन स्टॉप सेंटरके केंद्र प्रशासक,रोशनी परवीन,जेंडर स्पेशलिस्ट, सुशील कुमार झा एवं महिला बाल विकास निगम के सभी कर्मी ने भाग लिया तथा विषय से संबंधित प्रश्नों एवं अनुभवों पर चर्चा की गई. कार्यशाला के माध्यम से महिलाओं के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया. कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के निवारण हेतु विभिन्न केस स्टडी एवं पीपीटी की प्रस्तुति कुमारी गुड्डी, सहायक शिक्षिका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेलवा द्वारा दिया गया. अंत में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel