[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज कल दो घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति, विभाग ने जारी की सूचना

कल दो घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति, विभाग ने जारी की सूचना

0
कल दो घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति, विभाग ने जारी की सूचना

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. विद्युत आपूर्ति विभाग अवर प्रमंडल ठाकुरगंज द्वारा 25 मई 2026, सोमवार को आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने को लेकर दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रखने की सूचना जारी की गई है. विभाग के अनुसार सुबह 7 बजे से करीब दो घंटे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली सेवा अस्थायी रूप से बंद रहेगी. सहायक विद्युत अभियंता मधुकर वनमाली ने बताया कि बिजली व्यवस्था को सुरक्षित एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान तकनीकी टीम द्वारा लाइन एवं उपकरणों की जांच और आवश्यक मरम्मत की जाएगी. इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया है कि लोग पहले से पानी, मोबाइल चार्जिंग, इनवर्टर एवं अन्य जरूरी कार्यों की व्यवस्था कर लें. विभाग ने भरोसा दिलाया है कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel