किशनगंज त्याग और बलिदान का त्यौहार ईद उल अजहा (बकरीद) गुरुवार को जिले में शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया. निर्धारित समय पर ईदगाहों पर बकरीद की नमाज अदा की गयी. शहर से लेकर ग्रामीणों इलाकों में नये परिधानों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर खुदा से अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी. शहर के अंजुमन इस्लामिया, खगड़ा, पुरानी खगड़ा, करबला में अकीदमंदों ने नमाज अदा की. सभी लोगों ने नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दी.