[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज मादक पदार्थों का तस्कर राजकुमार साहनी गिरफ्तार

मादक पदार्थों का तस्कर राजकुमार साहनी गिरफ्तार

0
मादक पदार्थों का तस्कर राजकुमार साहनी गिरफ्तार

किशनगंज. मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर दर्ज कांड के आरोपित को पुलिस ने गुरुवार की शाम गिरफ्तार किया है. आरोपित राजकुमार साहनी कांटी, मुजफ्फरपुर का निवासी है. उसे मुजफ्फरपुर से पकड़ा गया. 26 जून को एसटीएफ व किशनगंज पुलिस ने गुरुवार को दो व्यक्तियों को स्टेशन के पास से एक केजी मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था. आरोपित बलिराम चौरसिया शिवरामपुर बलिया यूपी निवासी व महिला ललिता देवी मुजफ्फरपुर निवासी को पकड़ा गया था. पुलिस टीम ने मादक पदार्थ के अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया था. एसडीपीओ वन गौतम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गयी थी. गठित टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास से कार्रवाई की गई थी. पकड़े गए आरोपितों ने पुलिस के समक्ष कई अहम खुलासे किए थे. उसी समय राजकुमार के नाम का खुलासा हुआ था. पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भी मामला दर्ज करवाया था. मामला मादक पदार्थ की तस्करी से ही जुड़ा हुआ था. पूर्व में दो आरोपित की गिरफ्तारी के बाद एसपी सागर कुमार के द्वारा आगे की कार्रवाई और गिरोह के उद्भेदन के लिए एक टीम का गठन किया गया था. टीम में सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन शामिल थे. एक टीम को आरोपित राजकुमार की गिरफ्तारी के लिए मुजफ्फरपुर भेजा गया था. पकड़े गए आरोपित के विरुद्ध पूर्व में भी मुजफ्फरपुर जिले के थाने में आपराधिक मामले दर्ज है. पुलिस अब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel