[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज अनियंत्रित ट्रैक्टर गड्ढे में पलटने से चालक की मौत

अनियंत्रित ट्रैक्टर गड्ढे में पलटने से चालक की मौत

0
अनियंत्रित ट्रैक्टर गड्ढे में पलटने से चालक की मौत

टेढ़ागाछ-बहादुरगंज मार्ग पर झुनकी ईंट भट्ठा के समीप हुआ हादसा, तेज रफ्तार बनी काल

किशनगंज. टेढ़ागाछ से बहादुरगंज जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क पर शुक्रवार की रात करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. झुनकी ईंट भट्ठा के समीप तेज रफ्तार में जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दबकर मौत हो गयी, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक की पहचान मो साजिद आलम (52 वर्ष), पिता स्वर्गीय समीरुद्दीन, निवासी ग्राम सताल निहाल भाग, वार्ड संख्या 14, थाना बहादुरगंज, जिला किशनगंज के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह टेढ़ागाछ की ओर से बहादुरगंज की तरफ तेज गति से जा रहे थे. इसी दौरान झुनकी ईंट भट्ठा के पास अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया व वाहन गड्ढे में जा पलटा. हादसा इतना भीषण था कि चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही टेढ़ागाछ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. सब-इंस्पेक्टर ब्रजकिशोर बैजू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को भी जब्त कर थाना लाया है. इस संबंध में सब-इंस्पेक्टर ब्रजकिशोर बैजू ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला तेज रफ्तार व वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हुआ प्रतीत होता है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की स्थिति सुधारने एवं दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel