[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी डीएम ने की सीमक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी डीएम ने की सीमक्षा

0
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी डीएम ने की सीमक्षा

किशनगंज.जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी की समीक्षा समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में डीएम ने अधिकारियों के साथ की. उन्होंने बताया गया कि पूरे बिहार में एकल पाली में 13 दिसंबर को अपराह्न 12:00 बजे से लेकर 02:00 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में किशनगंज जिला के अंतर्गत लगभग 4944 परीक्षार्थी भाग लेंगे. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए. जिला मुख्यालय में 12 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं. इन केंद्रों में लगातार सीसीटीवी से निगरानी रखी जाए एवं परीक्षा के दिन परीक्षार्थी की चेकिंग, फ्रीस्किंग, बायोमेट्रिक सत्यापन सुनिश्चित की जाए ताकि आयोग के नियमानुसार कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा का आयोजन संपन्न हो सके. परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाने हेतु पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है. ब्रीफिंग बताया गया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए केंद्र पर लाइट की समुचित व्यवस्था की जाए इसके लिए एक वैकल्पिक व्यस्था हेतु सभी केंद्राधीक्षक से जेनरेटर की व्यवस्था करवाने का भी निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि नियमानुसार परीक्षार्थी के सामने ही प्रश्न पत्र खोला जाना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही सीटिंग प्लान की भी ब्रीफिंग की गई. परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के डेढ़ घंटा पूर्व यथा 10:30 बजे पूर्वाह्न से प्रवेश की अनुमति फ्रिस्किंग के पश्चात दी जाएगी. प्रतिनियुक्ति महिला दंडाधिकारी व महिला पुलिस बल महिला परीक्षार्थी की तलाशी करेंगी एवं पुरुष दंडाधिकारी/पुरुष बल पुरुष परीक्षार्थी की तलाशी सुनिश्चित करेंगे. परीक्षार्थी को 11:00 बजे पूर्वाह्न के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक सेंटर पर जाकर सुनिश्चित करेंगे कि वहां साफ सफाई , पानी की उचित व्यवस्था है या नहीं. यदि नही है तो इसकी व्यवस्था करवाएंगे. सभी केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कोई भी ना रहेंगे तथा फोटो स्टेट दुकान, इंटरनेट की दुकान एवं अन्य दुकानें भी बंद रहेगी. पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि सभी पुलिस पदाधिकारी व मजिस्ट्रेट अपने केंद्र पर समय से पहले पहुंचना सुनिश्चित करेंगे. कुछ कोचिंग इंस्टीट्यूशन के द्वारा नॉर्मलाइजेशन के विषय को मुद्दा बनाते हुए प्रमुख शहरों में प्रदर्शन इत्यादि किए गए. इसमें एंटी सोशल एलिमेंट्स चाहेंगे कि किस प्रकार एग्जाम के प्रक्रिया को बाधित किया जाए. इससे सतर्क होकर शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना है. बैठक में पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, डीडीसी स्पर्श गुप्ता, एडीएम अमरेंद्र कुमार पंकज, एसडीओ लतीफुर रहमान, डीईओ, एवं ब्रजेश कुमार वरीय उप समाहर्ता, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel