[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज डीएम ने की उद्योग विभाग की समीक्षा, लक्ष्य पूरा न करने वाले बैंक प्रबंधकों पर गिरेगी गाज

डीएम ने की उद्योग विभाग की समीक्षा, लक्ष्य पूरा न करने वाले बैंक प्रबंधकों पर गिरेगी गाज

0
डीएम ने की उद्योग विभाग की समीक्षा, लक्ष्य पूरा न करने वाले बैंक प्रबंधकों पर गिरेगी गाज

किशनगंज समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान डीएम ने विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और लक्ष्य प्राप्ति में कोताही बरतने वाले बैंक अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी. बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल ने विभिन्न योजनाओं के अद्यतन आंकड़े प्रस्तुत किए. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 71 के लक्ष्य के मुकाबले 69 ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से 58 में राशि का वितरण हो चुका है. 138 के लक्ष्य के विरुद्ध 128 ऋण स्वीकृत हुए हैं और 73 लाभार्थियों को राशि आवंटित की जा चुकी है. इस योजना के तहत बैंक द्वारा अब तक 446 लाभार्थियों के ऋण स्वीकृत किए गए हैं. कुल ₹388.5 लाख की स्वीकृति में से 342.5 लाख की राशि 380 लाभार्थियों को वितरित कर दी गई है. वर्ष 2023-25 के दौरान कुल 1,576 लाभार्थियों को प्रथम किस्त मिल चुकी है. हालांकि, द्वितीय और तृतीय किस्त के वितरण की गति अभी धीमी है. वर्ष 2024-25 में चयनित 152 लाभार्थियों में से 149 को प्रथम किस्त मिल चुकी है, जबकि 116 को दूसरी और 16 को तीसरी किस्त दी गई है. जिला पदाधिकारी ने पीएमईजीपी योजना के तहत संतोषजनक प्रदर्शन न करने वाले बैंक शाखा प्रबंधकों के प्रति सख्त नाराजगी जाहिर की.उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन शाखा प्रबंधकों ने कार्य में ढिलाई बरती है, उनके विरुद्ध नियम सम्मत कार्रवाई की जाएगी.सभी बैंक निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करें. शाखा-वार डेटा को संबंधित पोर्टल पर तुरंत अपडेट किया जाए ताकि प्रगति की प्रभावी निगरानी हो सके. उद्योग विभाग की समीक्षा के साथ-साथ डीएम ने जिले की आंतरिक सुरक्षा पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि किशनगंज की गतिविधियों पर गृह विभाग की सीधी नजर है. विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में असाधारण सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को दी जाए. हमारा आंतरिक सूचना तंत्र मजबूत और सक्रिय होना चाहिए. बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार मंडल, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के कर्मी मुख्य रूप से मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel