[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शुरू, अध्यक्ष पद के लिए शिशिर दास ने कराया नामांकन

जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शुरू, अध्यक्ष पद के लिए शिशिर दास ने कराया नामांकन

0
जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शुरू, अध्यक्ष पद के लिए शिशिर दास ने कराया नामांकन

किशनगंज. जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया है. मतदान 25 मई को होगा. अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता शिशिर कुमार दास ने नामांकन किया. यहां बता दे कि जिला अधिवक्ता संघ की चुनाव के लिए कचहरी परिसर में सरगर्मी तेज हो गयी है. विभिन्न पदों के लिए दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में लामबद्ध करने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है. चुनाव प्रचार के मामले में अध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त पद के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान में तेजी दिखायी है.

371 अधिवक्ता ही कर सकेंगे मतदान

जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाची पदाधिकारी नोनी गोपाल सिन्हा ने बताया कि फाइनल वोटर लिस्ट 08.05.2026 को प्रकाशित कर दिया गया है. इसमें 371 सदस्यों को सक्रिय सदस्य के रूप में मताधिकारी करने का अवसर मिला है. इस मौके पर उप निर्वाची पदाधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम साबरी, विनम्र सुदर्शन, हैदर हुसैन बागी आदि मौजूद थे.

महत्वपूर्ण तिथि

नामांकन 11 मई से 14 मई तक

स्क्रूटनी- 15 मई को

नाम वापसी- 16 मई को

मतदान – 25 मई को सुबह 11.30 बजे से शाम 4 बजे तक

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel