[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में बच्चों के समग्र विकास पर चर्चा

शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में बच्चों के समग्र विकास पर चर्चा

0
शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में बच्चों के समग्र विकास पर चर्चा

अभिभावकों की सहभागिता से बच्चों के विकास में होगी सुधार, परीक्षा की तैयारी पर साझा जिम्मेदारी की बात कही गयी

बिशनपुर. प्रखंड के उम विद्यालय बलिया व प्रावि टंगी में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहीब आलम और प्रधान शिक्षिका लीमा कुमारी ने संगोष्ठी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला व कहा कि बच्चों का समग्र विकास केवल विद्यालय में पढ़ाई से नहीं होगा, बल्कि इसमें अभिभावकों की भी सक्रिय सहभागिता जरूरी है. प्रधानाध्यापक मोहीब आलम ने कहा कि विद्यालय के बाद अभिभावकों को यह देखना चाहिए कि उनका बच्चा विद्यालय में क्या कुछ पढ़ व सीख रहा है. उन्होंने बताया कि बच्चों का समग्र विकास केवल शिक्षक-अभिभावक के संयुक्त प्रयासों से ही संभव है. संगोष्ठी के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्रधान शिक्षिका लीमा कुमारी ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों के अकादमिक प्रगति से अवगत कराना व परीक्षा की तैयारी में साझी जिम्मेदारी निभाना इस कार्यक्रम का मुख्य विषय था. उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का अतिरिक्त तनाव नहीं होना चाहिए. इस पर अभिभावकों और शिक्षकों को मिलकर काम करना चाहिए. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ अभिभावक भी कार्यक्रम में उपस्थित थे, जिनमें ईदी मुमताज, जुन्नु रैन, नरेश लाल हरिजन, राम लाल, दिलकश बेगम समेत अन्य लोग शामिल थे. कार्यक्रम में बच्चों की समग्र शिक्षा व विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों की मिलकर जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया, ताकि बच्चों का मानसिक व शैक्षिक विकास सही दिशा में हो सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel