[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

0
पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

किशनगंज.पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल पहली बार किशनगंज पहुंचे. किशनगंज में सबसे पहले एसपी कार्यालय पहुंचे जहां एसपी सागर कुमार ने डीआईजी का बुके देकर स्वागत किया. एसपी कार्यालय पहुंचते ही पुलिस लाइन के जवानों ने डीआईजी को गॉड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद डीआईजी ने एसपी के साथ बैठक शुरू की. डीआईजी श्री कुमार ने एसपी से किशनगंज की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली. डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने कहा कि किशनगंज सहित प्रक्षेत्र के जिलों में किसी भी प्रकार की तस्करी रोकना पुलिस की प्राथमिकता में होगी. शराब तस्करी पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा जो भी केस डिटेक्ट नहीं हुए है उनके उद्भेदन को लेकर निर्देश दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि डीआईजी बनने के बाद वे किशनगंज पहली बार पहुंचे है. यहां की स्थिति से अवगत हो रहे है. केस की वर्तमान स्थिति की जानकारी ले रहे है. इसके बाद आगे निर्देश दिया जाएगा. डीआईजी श्री मंडल ने कहा कि जनता को शिकायत क्या है ये भी जाना जाएगा. रूटीन पुलिसिंग के तहत कार्य किया जाएगा. इसके बाद डीआईजी श्री कुमार ने जिले के एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी व पुलिस निरीक्षकों के साथ बैठक आयोजित की. बैठक में डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दियें. पुलिस निरीक्षकों के साथ बैठक कर बेहतर अनुसंधान के साथ बेहतर पुलिसिंग को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. कांडों के निष्पादन को प्राथमिकता में लेते हुए लंबित कांडों के निष्पादन का निर्देश दिया गया. सुरक्षा को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. इस दौरान एसडीपीओ गौतम कुमार, मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी अदिति सिन्हा, प्रशिक्षु डीएसपी अभिनव परासर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel