[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज बोसाक टोला में सड़क व गोरिया नदी में पुल निर्माण की मांग

बोसाक टोला में सड़क व गोरिया नदी में पुल निर्माण की मांग

0
बोसाक टोला में सड़क व गोरिया नदी में पुल निर्माण की मांग

किशनगंज. जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित वार्ड नंबर एक, बोसाक टोला को जोड़ने वाली सड़क और गोरिया नदी पर आरसीसी पुल निर्माण की मांग सात दशकों से की जा रही है. अबतक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. स्थानीय सरपंच कैलाश बोसाक ने बताया कि इस संबंध में क्षेत्रीय सांसद, विधायक तथा जिला पदाधिकारी को दर्जनों बार लिखित आवेदन दिए जा चुके हैं. प्रशासन द्वारा अबतक कोई पहल नहीं की गई है. उन्होंने बताया कि गोरिया नदी के उत्तरी किनारे पर बसा गांव एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्थित है, जबकि दक्षिणी छोर पर टेकनी हाट, मटियारी तथा प्लस टू उच्च विद्यालय कुवाड़ी स्थित है. बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने पर स्कूली छात्रों से लेकर आम ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है. स्थानीय ग्रामीण मुन्ना बोसाक ने कहा कि बारिश के दिनों में किसी व्यक्ति के बीमार पड़ने पर उसे चारपाई पर उठाकर अस्पताल ले जाना पड़ता है. स्कूली छात्र-छात्राओं को विद्यालय और ग्रामीणों को बाजार जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी एक छोटे से नदी पर आरसीसी पुल का निर्माण नहीं हो सका है, जो शासन की उदासीनता को दर्शाता है. सरपंच कैलाश बोसाक ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही गोरिया नदी पर पुल निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आगामी विधानसभा चुनाव में सामूहिक रूप से मतदान का बहिष्कार किया जाएगा. यदि इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं हुई, तो ग्रामीण जिला मुख्यालय का घेराव करने को बाध्य होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel