किशनगंज. शहर के वीरकुंवर सिंह बस टर्मिनल पर आमजनों की सुविधा व दुर्घटनामुक्त आवाजाही के लिए ओवरब्रिज की मांग स्थानीय लोगो ने की है. बस टर्मिनल के सामने सड़क के दोनों लेन में तेज गति से बस, ट्रक सहित छोटे बड़े वाहनों का परिचालन होता है. इस दौरान पैदल यात्रियों को सड़क पार करने में काफी दिक्कतें आती है. दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इस वजह से स्थानीय लोगों ने उक्त जगह पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए फुटओवर ब्रिज निर्माण की मांग की है, ताकि पैदल यात्री आसानी से सड़क पार कर सके.