[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज ट्रेन से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

ट्रेन से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

0
ट्रेन से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

आरपीएफ, सीआइबी व उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई

किशनगंज. किशनगंज रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से अगरतला जा रही ट्रेन से आरपीएफ, सीआइबी व उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार की रात 652 बोतल कफ सिरप बरामद की गयी है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के किशनगंज-कटिहार रेलखंड पर चलती ट्रेन में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्ती मामले में ट्रेन के एक कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित मेहर सिंह पंजाब के फिरोजपुर जिले का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ व सीआइबी किशनगंज की टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ ट्रेन संख्या 14620 अप में जांच अभियान चलाया. ट्रेन जैसे ही किशनगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची. ट्रेन में जांच की गयी. जांच के दौरान ट्रेन में तैनात कोच अटेंडेंट मेहर सिंह के लॉकर बॉक्स की तलाशी ली गयी. तलाशी में सात बैग बरामद हुए, जिसमें कुल 652 बोतल कफ सिरप थी. बरामद कफ सिरप की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 29 हजार 96 रुपए बतायी गयी है. मामले में उत्पाद थाना में कांड संख्या 589/2026 दर्ज किया गया है. टीम में किशनगंज आरपीएफ इंचार्ज एचके शर्मा, उत्पाद थानाध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी व आरपीएफ कर्मी शामिल थे. किशनगंज आरपीएफ इंचार्ज एचके शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली से अगरतल्ला जाने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन में अवैध रूप से कफ सिरप ले जायी जा रही है. सूचना पर ट्रेन की बोगी में जांच के दौरान कफ सिरप की बोतल बरामद की गयी. पकड़े गये आरोपित के खिलाफ बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम 2016 की धारा 30(ए), 30(एफ) और 34(बी) के तहत कार्रवाई की गयी है. कफ सिरप की डिलिवरी किसे दी जानी थी, ये जांच की जा रही है. कार्रवाई के बाद आरोपित और बरामद कफ सिरप को किशनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर आरपीएफ पोस्ट लाया गया. इसके बाद सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उत्पाद विभाग, किशनगंज के हवाले कर दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel