[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन, 307 छात्र-छात्राओं को मिले प्रमाण पत्र

स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन, 307 छात्र-छात्राओं को मिले प्रमाण पत्र

0
स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन, 307 छात्र-छात्राओं को मिले प्रमाण पत्र

अनुशासन व सेवा भावना से ही होगा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास : प्रधानाध्यापक

किशनगंज. टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, कुवाड़ी में शनिवार को भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में आयोजित बालक-बालिका प्रशिक्षण सह परीक्षण कार्यक्रम का समापन समारोहपूर्वक किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों की उपस्थिति से उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा. समापन अवसर पर प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य परवेज आलम, विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण मोहन भारती, प्रधानाध्यापक राघवेंद्र तिवारी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के अनुशासन, समर्पण एवं प्रशिक्षण के दौरान उनके प्रदर्शन की सराहना की. जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण सह परीक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 307 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड बच्चों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, सेवा भावना व नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है. इससे बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ती है. उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है. प्रधानाध्यापक कृष्ण मोहन भारती ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन व सामाजिक सेवा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे. उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रशिक्षण में सीखी गयी बातों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की. पंचायत समिति सदस्य परवेज आलम ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को इस प्रकार के प्रशिक्षण से नई दिशा मिलती है. इससे उनमें टीम भावना, सहयोग और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है. समापन समारोह के दौरान छात्र- छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला. प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel