[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज हर वर्ग को जागरूक होने पर ही समाप्त होगा बाल श्रम

हर वर्ग को जागरूक होने पर ही समाप्त होगा बाल श्रम

0
हर वर्ग को जागरूक होने पर ही समाप्त होगा बाल श्रम

पहाड़कट्टा के प्रतिनिधि के अनुसार

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पोठिया थाना में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने शपथ दिलाया गया. इस अवसर पर थानाध्यक्ष संजय पांडे ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार से बच्चों से मजदूरी करवाना न केवल कानून के खिलाफ है, बल्कि यह समाज के नैतिक मूल्यों के भी विरुद्ध है. शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष संजय पांडे ने स्वयं और अपने अधीनस्थ सभी पुलिस पदाधिकारियों से यह संकल्प दिलाया कि वे किसी भी रूप में बाल श्रम का समर्थन नहीं करेंगे. अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन मे यह ध्यान रखेंगे कि 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे से श्रम कार्य न कराया जाय. समाज में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता फैलाने हेतु निरंतर प्रयास करेंगे. प्रतिज्ञा ली कि राज्य को बाल श्रम मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करेंगे. थानाध्यक्ष संजय पांडे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बाल श्रम को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा. जब तक समाज जागरूक नही होगा, तब तक इस कुरीति पर पूरी तरह से रोक लगाना संभव नही है.

थानाध्यक्ष ने कहा बाल श्रम अभिशाप है, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता. इस विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर हम हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और संस्कार से जोड़ने का संकल्प लें. बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता और सहयोग से ही हम एक संवेदनशील, सशक्त समाज के भविष्य का निर्माण कर सकते है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel