[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज सेंट जेवियर्स में शतरंज प्रतियाेगिता, 252 खिलाड़ी हुए शामिल

सेंट जेवियर्स में शतरंज प्रतियाेगिता, 252 खिलाड़ी हुए शामिल

0
सेंट जेवियर्स में शतरंज प्रतियाेगिता, 252 खिलाड़ी हुए शामिल

किशनगंज. जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में संघ के लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स एकाडेमी की ओर से हलीम चौक स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में गुरुवार को विद्यालय की वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता हुई. इसमें कुल 252 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया. संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं आयोजन सचिव तथा चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि विद्यालय के प्राचार्य फादर फूलजेंस टोपनो के आग्रह पर इस विद्यालय में प्रतिवर्ष शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है. गुरुवार को आयोजित इस प्रतियोगिता के वर्ग-1 बालक में सार्थक आनंद, नायाब मोअज्जम एवं अयांश रंजन को प्रथम से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. बालिकाओं में मायरा रंजन, महम इकबाल एवं तनिष्का कर्मकार को क्रमशः प्रथम से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. वहीं वर्ग-2 बालक में मैनाक मंडल, व आयुष राज संयुक्त प्रथम रहे सहन अहमद तीसरे स्थान पर काबिज हुए. बालिकाओं में अमैरा रहमान, सौम्या गुप्ता एवं नीलाक्षी दास अव्वल रहीं. वर्ग-3 बालक में अनंत कर्ण ने अपना वर्चस्व सिद्ध किया. आदर्श भास्कर एवं श्रीजय पाल दूसरे से तीसरे स्थान पर रहे. बालिकाओं में राजवी गुप्ता, शिवप्रिय गुप्ता एवं अपर्णा शर्मा को क्रमशः प्रथम से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. वर्ग 4 में संभव श्रेया एवं अनीश दास चैंपियन खिलाड़ी सभ्य अग्रवाल के पीछे-पीछे रहे. बालिकाओं में आयुषी रंजन दास, सारीया अख्तर एवं कशफ आलम अव्वल सिद्ध हुईं. वहीं वर्ग-5 बालक में आयुष आनंद ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया. युवराज साह ने दूसरा एवं निमित्त जैन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. बालिकाओं में दिव्यंशा रंजन, सुहाना परवीन एवं जिज्ञासा कुमारी ने बाजी मारी. इन पांचों विभागों के शीर्ष खिलाड़ियों को विद्यालय द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा. इसके साथ ही शेष प्रतिभागियों को भी पारितोषिक प्राप्त होगा. व्यवस्था संभालने में विद्यालय के उपप्राचार्ज संजय खालको, खेल शिक्षक सुरोजित हेंब्रम, सहायक शिक्षक नेहा छोडेन राय, दाविश विल्सन बारा, मौमिता मंडल, शतरंज संघ के संयुक्त सचिव रोहन कुमार, मुकेश कुमार, सहायक सचिव रौनक कुमार एवं अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel