[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज डुमरिया काली मंदिर में चैत्र नवरात्र की धूम

डुमरिया काली मंदिर में चैत्र नवरात्र की धूम

0
डुमरिया काली मंदिर में चैत्र नवरात्र की धूम

माता की स्थायी प्रतिमा के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु,

आकर्षक ढंग से सजाया गया मंदिर परिसर

किशनगंज. शहर के प्रसिद्ध डुमरिया काली मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ की जा रही है. इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां मां दुर्गा की स्थायी प्रतिमा स्थापित है, जहां वर्ष भर श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर पहुंचते हैं. चैत्र नवरात्र के दौरान मंदिर में विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं, जिसे लेकर पूरे परिसर को भव्य और आकर्षक रूप से सजाया गया है.

भक्तों की अटूट आस्था का केंद्र

डुमरिया काली मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की स्थायी प्रतिमा के कारण यहां न केवल नवरात्र में, बल्कि सामान्य दिनों में भी भक्तों का तांता लगा रहता है. मंदिर समिति के सचिव राजा सिंह ने बताया कि यहां की मान्यता अत्यंत गहरी है. उनके अनुसार, जो भी भक्त यहां सच्चे मन से मत्था टेकता है, माता उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करती हैं. यही कारण है कि यहां दूर-दराज से लोग दर्शन और पूजन के लिये पहुंचते हैं.

समिति के सदस्य निभा रहे सक्रिय भूमिका

नवरात्र के इस विशेष आयोजन और पूजा को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्य पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं. आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में शशांक सिंह, त्रिनयन, गोलू, विशाल, शंकर दास सहित अन्य सेवादार और पदाधिकारी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं.

सुबह व शाम की आरती के समय मंदिर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो. चैत्र नवरात्र के समापन तक यहाँ प्रतिदिन विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel