[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज शारीरिक शोषण व ठगी का मामला दर्ज

शारीरिक शोषण व ठगी का मामला दर्ज

0
शारीरिक शोषण व ठगी का मामला दर्ज

किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है. इसके साथ ही दो लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है. पीड़ित युवती के बयान पर गुरुवार को महिला थाना में बहादुरगंज थाना क्षेत्र निवासी शरीफ आलम के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि पिछले करीब तीन वर्षों से आरोपी युवक शरीफ आलम से उसका प्रेम संबंध था. इस दौरान आरोपित ने उससे विवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए. 10 जनवरी 2024 की रात आरोपित उसके घर आया और जल्द शादी करने तथा अलग घर बनाकर साथ रहने का आश्वासन दिया. इसी दौरान उसने घर बनाने के नाम पर दो लाख रुपये की आर्थिक मदद ली. पीड़ित युवती सिलाई-बुनाई का काम कर अपनी जीविका चलाती है. 15 नवंबर 2025 को आरोपित युवक ने घरवाले का शादी पर सहमति नहीं देने का हवाला देते हुए शादी करने से इंकार कर दिया. बाद में 17 फरवरी को विवाह की बात कहकर उसे घर से बुलाया, लेकिन बाद में फिर मुकर गया. थक हार कर पीड़ित युवती न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची. प्रभारी महिला थानाध्यक्ष सुनैना कुमारी ने बताया कि पीड़ित युवती के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel