[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज दिव्यांगता पहचान पत्र के निष्पादन को ले शिविर आज

दिव्यांगता पहचान पत्र के निष्पादन को ले शिविर आज

0
दिव्यांगता पहचान पत्र के निष्पादन को ले शिविर आज

ठाकुरगंज विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र के लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए प्रखंड में दो दिवसीय शिविर का आयोजन होगा. यह जानकारी देते हुए बीडीओ अहमर अब्दाली ने बताया कि 27 फरवरी व 28 फरवरी को ठाकुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिशन मोड में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. इस शिविर को सफल बनाने हेतु अहमर अब्दाली, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ठाकुरगंज की अध्यक्षता में प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, प्रखण्ड के कर्मी एवं प्रखण्ड व नगर पंचायत के सभी विकास मित्रों के साथ एक अहम बैठक की गई. बीडीओ ने बताया कि दिव्यांगजनों के द्वारा यूडीआईडी कार्ड बनने हेतु पूर्व में जमा किये गए आवेदनों के निष्पादन के क्रम में 219 आवेदनों का यूडीआईडी कार्ड त्रुटि होने के कारण नहीं बन पाया है. ज़िला पदाधिकारी के निर्देश पर इस विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है. बीडीओ ने बताया कि बैटरी चलित ट्राई साइकिल के लिए अब न्यूनतम 40% चलंत दिव्यांगता निर्धारित की गई है. तीन किलोमीटर या उससे अधिक दूरी के संदर्भ में दी जाने वाली जानकारी को भी विभाग ने शिथिल किया है. दिव्यांगजनों को आवश्यकता अनुरूप तिपहिया साईकिल, श्रवण यंत्र, वैशाखी, कैलिपर्स, कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरण आदि के लिए वार्षिक पारिवारिक आय को एक लाख से बढ़कर अधिकतम दो लाख रुपये किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel