[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज बस टर्मिनल का डाक होने के तीन महीने बाद भी संवदेक ने नहीं जमा की देय राशि

बस टर्मिनल का डाक होने के तीन महीने बाद भी संवदेक ने नहीं जमा की देय राशि

0
बस टर्मिनल का डाक होने के तीन महीने बाद भी संवदेक ने नहीं जमा की देय राशि

किशनगंज.शहर के वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल का डाक मार्च माह में हुआ था और एक अप्रैल 2024 से संवेदक को बस स्टैंड में राजस्व वसूली का कांट्रैक्ट भी मिल गया. लेकिन संवेदक के द्वारा डाक में बोली गयी राशि अब तक नगर परिषद कार्यालय में जमा नहीं की गयी है. दरअसल वित्तीय वर्ष 204-25 के लिए वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल का डाक हुआ था. इसमें कई संवेदक बोली लगाने के लिए बैठे थे लेकिन उच्चतम बोली लगाकर मो आजाद ने एक करोड़ 90 लाख में डाक प्राप्त कर लिया. इसमें कई अन्य शुल्क जोड़कर यह राशि लगभग 2 करोड़ 7 लाख के आसपास होती है. इसमें संवेदक मो आजाद ने 25 जुलाई तक मात्र एक करोड़ रुपया ही जमा किया हैं. सूत्रों की माने तो नियम के तहत पूरी राशि जमा करने के बाद ही बस स्टैंउ में शुल्क वसूली का परवाना संवेदक को प्राप्त होता हैं. सूत्रों की माने तो नगर परिषद द्वारा डाक में बोली गयी शुल्क की बकाया राशि की वसूली प्राप्त करने के लिए नगर परिषद किशनगंज कई बार संवेदक को लिख चुका है लेकिन अब तक संवेदक के द्वारा बकाया राशि को जमा नहीं किया गया है. संवेदक के द्वारा शेष राशि जमा किये जाने के लिए समय की मांग की जाती है.आखिर अब तक नगर परिषद क्यों नहीं राशि जमा करने के लिए संवेदक पर दबाव बना रहा या फिर संवेदक का कांट्रैक्ट रद्द कर निलामी में दूसरी बोली लगाने वाले संवेदक को परवाना दे रहा है. यह सवाल बना हुआ है.

क्या कहते हैं नप कार्यपालक पदाधिकारी

नप के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि अभी तक संवेदक के द्वारा मात्र एक करोड़ रुपए की राशि जमा की गयी है. बाकी राशि की वसूली के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया है. राशि जमा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी.

क्या कहते हैं नप अध्यक्ष

नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने बताया कि नप के कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यालय से राशि की वसूली का नोटिस भेजा गया हैं. राशि नहीं जमा करने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel