[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज भाजपा नेताओं ने कहा विकास को बढ़ावा देने वाला है यह बजट

भाजपा नेताओं ने कहा विकास को बढ़ावा देने वाला है यह बजट

0
भाजपा नेताओं ने कहा विकास को बढ़ावा देने वाला है यह बजट

किशनगंज शहर के मझिया स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह की अध्यक्षता में संसद में वितमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट को भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने सुना. बजट के बाद बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लख्खा ने कहा कि यह बजट देश के विकास वाला बजट है. यह बजट बहुत अच्छा व संतुलित है. पैसे की बचत और तेज विकास दोनों पर जोर है. सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड 12.2 लाख करोड़ खर्च का लक्ष्य रखा है. किसानों का भी पूरा ख्याल रखा गया है. वहीं इस दौरान वरीय भाजपा नेता अधिवक्ता शिशिर कुमार दास ने कहा कि बजट 2026-27 आत्मनिर्भर और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने वाला एक दूरदर्शी और समावेशी बजट है. बजट भाषण के दौरान लघु एवं सूक्ष्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बड़े फंड की घोषणा की. सरकार का उद्देश्य चैंपियन एमएसएसई तैयार करना है. वहीं हेल्थ और मेडिकल सेक्टर पर फोकस रहा. वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि 5 मेडिकल हब में प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी होगी, वहां आयुष केंद्र, डायग्नोस्टिक सर्विसेज, पोस्ट-केयर और रिहैब सेंटर विकसित किए जाएंगे. वहीं अधिवक्ता सह भाजपा जिला महामंत्री जयकिशन कुशवाहा ने कहा कि यह बजट जन-कल्याणकारी और विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला दूरदर्शीआ जाद एमएम बजट है.यह पहला बजट तीन मुख्य कर्तव्यों पर आधारित है. दंड और अभियोजन को युक्ति संगत बनाने का प्रस्ताव मुकदमेबाजी को कम करने के लिए एक अतिरिक्त योजना सराहनीय है. इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद मंडल, ज्योति कुमार सोनू, अधिवक्ता अजीत दास, संजय पासवान सहित अन्य मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel