पौआखाली. भारतीय जनता पार्टी के पौआखाली नगर मण्डल के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. नगर अध्यक्ष उपेन्द्र सिन्हा, नगर के मण्डल प्रभारी, अति पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार गणेश, जदयू नेता निरंजन सिंह ने महादलित टोला में आंबेडकर जयंती मनाई और बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया. इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सामाजिक व राजनीतिक विचार स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व पर आधारित थे, जिनका उद्देश्य जाति व्यवस्था के उन्मूलन के साथ ही सामाजिक न्याय, दलितों व महिलाओं को न्याय व सम्मान तथा उनके सशक्तिकरण के साथ ही उनका उत्थान व संवैधानिक लोकतंत्र के आधार पर समतामूलक समाज का निर्माण करना था.